Home Hindi Articles
 

सोनमछली by डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल

(Contd. from page 7...)

किसी ठीक-ठाक रेस्तरां में एक वक़्त का खाना : 50 डॉलर| सिनेमा का एक टिकिट : 10 डॉलर| घण्टे दो घण्टे का कार पार्किंग शुल्क : 10 डॉलर| एक कप कॉफी : 5 डॉलर| हेयर कटिंग : 15 डॉलर| एक बार घर की सफाई : 80 डॉलर| क्या-क्या गिनाऊं? तो, यह सब खर्च करने के लिए काम तो करना ही है| दोनों को| लेकिन तब पारिवारिक जीवन? काम-काज, नौकरी की व्यस्तता और तनाव| इनके बीच रिश्तों की ऊष्मा को बनाये रखना भी खासा प्रयत्न साध्य हो जाता है| दरअसल यह पूंजीवाद का चरित्र ही है कि वह पहले आपको वैभव की चमक-दमक दिखाकर अपनी तरफ आकृष्ट करता है, आपकी जीवन शैली को अपने सांचे में ढालता है, आपको बहुत सारी सुख सुविधाओं का अभ्यस्त बनाता है; फिर तो आप खुद ही उसके व्यूह में ऐसे फंस जाते हैं कि उस 'स्तर' का निर्वाह करने के लिए निरंतर अधिक खपने-पचने को (अनचाहे भी) विवश होते हैं| यानि तब कम्बल ही बाबाजी को नहीं छोड़ता है|

तो, भारत से लोग जिस वैभव की चमक-दमक से खिंच कर अमरीका आते हैं, धीरे-धीरे वह उनकी एक ऐसी ज़रूरत बन जाता है उसे चाह कर भी छोड़ पाना मुश्किल होता है| ‘चाह कर’ पर मैं जान-बूझ कर बल दे रहा हूं| आप क्यों कमाते हैं? इसलिए कि अपने कमाये का सुख ले सकें - या कि महज़ इसलिए कि और अधिक खर्च कर सकें? धीरे-धीरे खर्च करना ही आपकी ज़रूरत बनता जाता है| खर्च का सुख उठाने की तो फुर्सत ही कहां बचती है?

 

Browse Pages

About डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल
Categories

Did you know?
The first cheerleaders in the U.S. were men.

Heh Heh Heh...
Little Johnny's kindergarten class was on a field trip to their local police
station where they saw pictures, tacked to a bulletin board, of the 10 most
wanted men.
One of the youngsters pointed to a picture and asked if it really was the
photo of a wanted person.
"Yes," said the policeman. "The detectives want him very badly."
So Little Johnny asked, "Why didn't you keep him when you took his picture?"

© 2008 Saj Infotech • All rights reserved.