Home Hindi Articles
 

सोनमछली by डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल

(Contd. from page 1...)

कम्प्यूटर प्रोफेशनल्स को अमरीका सर्वाधिक आकृष्ट करता है| अमरीका में भी सिलिकन वैली या माइक्रोसॉफ्ट| अपने छह माह के अमरीका प्रवास में मुझे एक ऐसे शहर रेडमण्ड (सिएटल) में रहने का अवसर मिला जहां माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय है तथा भारतीय बहुत बड़ी संख्या में हैं| इनके माध्यम से मुझे भी सपनों के इस देश में रहने के यथार्थ को देखने परखने का अवसर मिला| उसी देखे परखे की चर्चा इस लेख में कर रहा हूं|

कम्प्यूटर के क्षेत्र में अमरीका आने वाले ज़्यादातर युवा हैं| पच्चीस-तीस के आस पास| पति-पत्नी दोनों काम करें - यह भी आम है| बल्कि, एकल कामकाजी कम ही हैं| स्वाभाविक हैं कि इनमें से अधिकांश के या तो अभी बच्चे नहीं हैं, या बहुत छोटे हैं| हमारे राजस्थान के युवा यहां बहुत अधिक नहीं हैं| शायद इसका एक कारण शिक्षा के क्षेत्र में हमारा पिछड़ापन हो, पर ‘गेहूं छोड़कर मक्की खाना, मेवाड़/मारवाड़ छोड़ कर कहीं नहीं जाना’ वाली मानसिकता की भूमिका को भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिये|

भारत में रहते हुए अमरीका आना और यहां रहना जितना आकर्षक लगता है, दरअसल उतना है नहीं| बल्कि कुछ अधिक ही कठिनाइयों, संघर्षों और चुनौतियों से भरा है| अलहदा संस्कृति, भिन्न खान-पान, आचार व्यवहार, भिन्न वेशभूषा संस्कार और भिन्न भाषा! बावज़ूद अंग्रेज़ी के, अमरीकी अंग्रेज़ी बहुत अलग है|

Browse Pages

About डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल
Categories

Did you know?
The Austin Seven was called the 'Baby Austin' because it was so tiny. Four people could just about fit inside it. But it became Britain's most popular car in the 1920's.

Heh Heh Heh...
I was horrified to find my son eating out of the sugar bowl.
"Don't let me catch you doing that again!" I scolded.
He was willing but dubious. "I'll try, Mommy," he told me, "but you're so quiet sometimes."

© 2008 Saj Infotech • All rights reserved.