Home Hindi Articles
 

आज के झूलाघर, कल के वृद्धाश्रम by डॉ. महेश परिमल

[Nov 03, 2007]

शीर्षक आपको निश्चित ही चौंका सकता है, किंतु यह आज के बदलते समाज की एक कड़वी सच्चाई है। इस सच्चाई से कोई मुकर नहीं सकता। आज जिन हाथों को थामकर मासूम झूलाघर में पहुँचाए जा रहे हैं, वही मासूम हाथ युवावस्था की देहरी पार करते ही उन काँपते हाथों को वृद्धाश्रम पहुँचाएँगे, इसमें कोई दो मत नहीं। यह खयाल तब आया, जब एक अखबार में पढ़ा कि शहर के एक वृध्दाश्रम में अगले दस वर्षों तक किसी भी बुजुर्ग को नहीं लिया जाएगा। वहाँ की सारी सीटें बुक हो चुकी हैं। यह एक दहला देने वाली खबर है, जो आज के बदलते समाज को एक करारा चाँटा है, पर इसकी भयावहता को आखिर कौन समझेगा?

एक पिता की ऑंखों में अपने बढ़ते बच्चे को देखकर कौन-सा सपना पलता है, कभी इसे उसके चेहरे पर देखने की कोशिश की है आपने? जब एक पिता अपने मासूम और लाडले को ऊँगली थामकर चलना सिखाता है, तो दिल की गहराइयों में कहीं एक आवाज उठती है, एक सपना पलता है कि आज तेरी ऊँगली पकड़कर मैं तुझे चलना सीखा रहा हूँ, और कल जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ, तो ऐ मेरे लाडले तू भी इसी तरह मेरा हाथ थामे मुझे सहारा देना। लेकिन बहुत ही कम ऐसे भाग्यशाली होते होंगे, जिनका ये सपना सच होता होगा।

Browse Pages

About डॉ. महेश परिमल
Categories

Did you know?
Like men, some male monkey’s go bald.

Heh Heh Heh...
Little Naomi said to her mum, “Mum, what’s got four legs and one foot?”
”I don’t know,” said her mum.
“A bed.”

© 2008 Saj Infotech • All rights reserved.