Home Hindi Articles
 

अनोखा जीव एकिडना by सूरज जोशी

[Nov 02, 2007]

मोनोट्रीम नाम के प्राचीन स्तनपायी समूह के मात्र दो ही सदस्य आज के युग में बचे हुए हैं - एकिडना और प्लैटिपस। लातिनी में Tachyglossus aculeatus के नाम से जाना जाने वाला एकिडना प्राणी ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप में पाया जाने वाला एक अत्यन्त ही विचित्र जीव है। प्लैटिपस की तरह ही यह अनोखा स्तनपायी जीव अपना वंश आगे बढ़ाने के लिए अण्डे तो देता है, परन्तु शिशु-एकिडना के पैदा होने पर मानव की ही तरह माता एकिडना अपने शिशु को दुग्धपान कराती है।

एकिडना पूरे ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया भर में पाए जाते हैं। हालांकि यह आसानी से दिखाई नहीं पड़ते हैं, फ़िर भी इन्हें सामान्यत: लुप्तप्रायः नहीं माना जाता है। एकिडना कई प्रकार के प्राकृतिक स्थलों पर पाए जाते हैं, ख़ासकर जहां पर चीटियों और दीमकों की बहुतायत हो। मरूस्थलों और पहाड़ियों की चोटियों पर भी यह पाए जा सकते हैं, जहां यह प्रकृति के भीषण रूप से अपनी सुरक्षा के लिए खोहों व दरारों में शरण या शीतकालीन सुषुप्तावस्था की सहायता ले लेते हैं।
धीमी गति से चलने वाले इस जीव का सिर बल्ब की भांति गोल और उभरा हुआ होता है और नाक के स्थान पर भोजन इकट्ठा करने के लिए एक लम्बा थूथन होता है।इसकी चिपचिपी जीभ थूथन के बाहर १७ सेमी तक लम्बी जा सकती है। एकिडना के मुख में दांत नहीं होते हैं और यह चीटियों और दीमकों के आहार पर ही अपना पूरा जीवन व्यतीत करता है। अपने लम्बे थूथन और आगे के शक्तिशाली पंजों की सहायता से एकिडना दीमकों के बिलों को तहस-नहस कर बौखलाई हुई दीमकों को चट कर जाता है।

Browse Pages

About सूरज जोशी
Categories

Did you know?
Intelligent people have more zinc and copper in their hair.

Heh Heh Heh...
We had spent the day moving from our farmhouse into a new apartment house in town. Very early the next morning, our 6 year-old ran in to our bedroom to wake us up. I dressed him and told him to play in the yard and to calm down a bit.
About 20 minutes later, he came running back. "Mommy, Mommy," he exclaimed, "Every house has doorbells - and they all work!"

© 2008 Saj Infotech • All rights reserved.